Search
Close this search box.

बलिया में होली व रमजान को लेकर पुलिस अधीक्षक का पैदल मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

बलिया। आगामी त्यौहार होली एवं रमजान के मद्देनजर जनपद Ballia district में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया Omvir Singh द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र, रेलवे स्टेशन एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर त्यौहारों को शांति, सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में भी संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण एवं पैदल गश्त की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना को रोका जा सके।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या, अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

संजय सिंह रिपोर्टर बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें