Search
Close this search box.

मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा व जागरूकता को लेकर पुलिस का व्यापक जनसंपर्क अभियान तेज

मीरजापुर। पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में महिला बीट आरक्षी, एंटी रोमियो टीम एवं अन्य पुलिस अधिकारी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भ्रमण कर रहे हैं।यह अभियान वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिवस 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 30 दिनों तक चलाया जा रहा है।

इसके तहत पुलिस टीमें प्रमुख चौराहों, बाजारों, मंदिरों, शॉपिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा गांवों में पहुंचकर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक कर रही हैं।

अभियान के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एवं महिला ई-हाट योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है।

साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, बालश्रम और महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनों के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है।छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए उन्हें किसी भी समस्या पर तुरंत अभिभावकों या पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई।

इसके अतिरिक्त साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए, जैसे मजबूत पासवर्ड का प्रयोग, अज्ञात कॉल से सावधानी और निजी जानकारी साझा न करना।

पुलिस द्वारा 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें