Search
Close this search box.

जनगणना-2027 की तैयारियाँ तेज, फील्ड ट्रेनरों द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

मिरजापुर। 18 मार्च 2026- वर्तमान में “जनगणना-2027 का कार्य प्रचलित है। प्रथम चरण में मकानों की गणना का कार्य किया जाना है, जो 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाना निर्धारित है। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0/प्रभारी अधिकारी जनगणना अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य सम्पादन के कम में जनपद में कुल तीन मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये गये है जिनके द्वारा जनगणना निदेशालय लखनऊ में चार दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है।

जनपद में कुल 84 फील्ड ट्रेनरों की नियुक्ति की जा चुकी है। नियुक्त फील्ड ट्रेनरों की कुल तीन बैच बनाये गये है, जिनमें से दो बैचों का प्रशिक्षण जी०डी० बिनानी पी०जी० कॉलेज, मीरजापुर में दिनांक 18.03.2026 से प्रारम्भ है, जो 20.03.2026 तक एवं तीसरा बैच जी०डी० बिनानी पी०जी० कॉलेज, मीरजापुर में दिनांक 23.03.2026 से 25. 03.2026 तक चलेगा।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन दिनांक 19.03.2026 को जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वि०/रा० द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनिंग ले रहे फील्ड ट्रेनरों को सम्बोधित किया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना-2027 के कार्य सम्पादन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्य को समयबद्ध तरीके से 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक पूर्ण कर लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें