गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने 14 फरवरी 2026 को गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं।

जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत कीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा भी की तथा वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला प्रबंधन को पशुओं की समुचित देखभाल और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।









