गाजीपुर। मरदह क्षेत्र के हालपुर गोविन्दपुर गांव निवासी प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नेता राजीव यादव राजू ने राजधानी लखनऊ पहुंचकर स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर एक वर्ष में बंद पड़ी एक्स-रे मशीन को चालू कराने व नयी अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना कराने की मांग की जिसके बाद एमएलसी आश्वस्त किया था की बहुत जल्द ही इस पर निर्णायक फैसला लिया जाएगा।
जिसके बाद वृहस्पतिवार को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आशुतोष सिन्हा ने ज्ञापन का हवाला देते हुए उप मुख्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक को पत्र लिखकर सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरदह में अल्ट्रासाउंड,एक्स-रे विभाग में टेक्निशियन के पद पर कर्मचारियों की तैनाती की मांग करते हुए बताया कि पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र वासियों को उपचार हेतु बाहर प्राईवेट अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर राजीव यादव राजू के द्वारा जनहित में मशीनों को चालू करना अतिआवश्यक है, ब्लाक के 63 ग्राम पंचायतों के लोगों को इसका लाभ मिले और उन्हें जांच के लिए दूर न जाना पड़े।जिससे उन्हें आर्थिक,शारीरिक,समय की बचत हो सकें।आगे बताया कि बीते 11 वर्ष बाद भी यह सरकारी अभिलेखों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंकित होने से भी बहुत सारी रूकावटें आ रही है।जो की विभाग की बहुत बड़ी खामियां के कारण आमजन खामियाजा भुगत रह है
गाजीपुर मरदह रिपोर्टिंग धर्मेंद्र कुमार








