Search
Close this search box.

पुलिस मुठभेड़ मे घायल रामबचन ठाकुर हत्याकांड का आरोपी शक्ति नारायण राय

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घटना 07 अप्रैल 2026 की है, जब थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अभियुक्त शक्ति नारायण राय को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हरदासपुर स्थित एक बगीचे से हत्या में प्रयुक्त दो बाँस के डंडे और एक कुल्हाड़ी बरामद की गई।

बरामदगी के दौरान अभियुक्त अचानक पुलिसकर्मी को झटका देकर भागने लगा और छिपाए गए अवैध असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा हेतु संतुलित फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे पकड़कर तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है। उस पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त को वृद्ध रामबचन ठाकुर की निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें