Search
Close this search box.

राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह का दो दिवसीय काशी प्रवास संपन्न

वाराणसी। 7 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की युवा इकाई राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह का दो दिवसीय काशी महानगर प्रवास सकुशल संपन्न हुआ। 6 मार्च को दोपहर लगभग 1 बजे वे आगरा से वंदे मातरम ट्रेन द्वारा वाराणसी स्टेशन (मंडुवाडीह) पहुंचे। स्टेशन पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष के साथ उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।

इसके बाद वे सिद्ध गिरी बाग स्थित ध्रुव सोनी के आवास पहुंचे, जहां ध्रुव सोनी, उनकी पत्नी और पुत्र अरुण सोनी ने उनका स्वागत किया। भोजन और अल्प विश्राम के बाद शाम करीब 5 बजे मनोज सिंह ने काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात वे दशाश्वमेध घाट पहुंचे और मां गंगा की भव्य आरती में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डोम राजा विश्वनाथ (बेटू) चौधरी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

इसके बाद माता संकटा मंदिर में दर्शन-पूजन किया और मणिकर्णिका घाट महाश्मशान क्षेत्र का भी भ्रमण किया। इसके उपरांत वे पुनः सिद्ध गिरी बाग स्थित आवास पर लौट आए।7 मार्च की सुबह 9 बजे उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे वे वंदे भारत ट्रेन से वापस आगरा के लिए रवाना हो गए।इस प्रवास के दौरान राष्ट्रीय छात्र परिषद अवध प्रांत के महामंत्री हर्ष सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल, काशी प्रांत संगठन महामंत्री संजय दुबे, प्रांत महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल ने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें