Search
Close this search box.

गर्मी में यात्रियों को राहत: आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल से चलेगी

वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी आजमगढ़ से 04 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार तथा बांद्रा टर्मिनस से 06 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 15-15 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष गाड़ी शनिवार को रात 23:15 बजे आजमगढ़ से प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद, मऊ, औंड़िहार, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टूंडला, आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली होते हुए तीसरे दिन सुबह 08:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट विशेष गाड़ी सोमवार को सुबह 10:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औंड़िहार, मऊ और मुहम्मदाबाद होते हुए दूसरे दिन रात 20:10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 आधुनिक कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी के 8 कोच, शयनयान श्रेणी के 8 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान के 2 कोच तथा एलएसएलआरडी का 1 कोच शामिल होगा। रेलवे के इस निर्णय से पूर्वांचल से मुंबई जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

और पढ़ें