Search
Close this search box.

19 वर्षों बाद लोकतांत्रिक मतदान से चुना गया रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष, बृज किशोर गुप्ता की शानदार जीत

रेणुकूट, सोनभद्र। आज दिनांक 09/04/2026 को रेणुकूट व्यापार मंडल के चुनाव का सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होना पूरे नगर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया। लगभग 19 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मतदान प्रक्रिया के माध्यम से व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ, जिसने स्थानीय व्यापारिक समुदाय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया।

इस महत्वपूर्ण चुनाव में बृज किशोर गुप्ता ने शानदार विजय प्राप्त करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उनकी इस जीत को व्यापारियों के विश्वास, समर्थन और एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है।

चुनाव को निष्पक्ष, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में एसडीएम साहब, सीओ साहब, थाना अध्यक्ष महोदय, चौकी इंचार्ज महोदय तथा व्यापार मंडल चुनाव प्रबंधन समिति की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

इसके साथ ही रेणुकूट के समस्त व्यापारी भाइयों ने भी प्रेम, सहयोग और सौहार्द का अद्भुत परिचय देते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह जीत केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि रेणुकूट के समस्त व्यापारिक समाज की लोकतांत्रिक भावना और एकता की जीत है।
आज का दिन नगर के इतिहास में गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

सभी सम्मानित अधिकारियों, चुनाव प्रबंधन समिति और व्यापारी बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।

Leave a Comment

और पढ़ें