Search
Close this search box.

सुलतानपुर में पुलिस महकमे में फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों की नई तैनाती

सुलतानपुर। जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कई निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को प्रभारी मीडिया सेल के साथ अपराध शाखा के विवेचना कार्य का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उपनिरीक्षक शिवानन्द यादव को प्रभारी चौकी शाहगंज से प्रभारी एसओजी बनाया गया है।

उपनिरीक्षक रजत पाण्डेय को थानाध्यक्ष धम्मौर से प्रभारी चौकी कोईरीपुर, जबकि उपनिरीक्षक सुशील कुमार द्विवेदी को प्रभारी चौकी कोईरीपुर से प्रभारी चौकी शाहगंज की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक भारत सिंह को थाना बल्दीराय से प्रभारी चौकी वलीपुर तथा उपनिरीक्षक रामराज को प्रभारी चौकी पारा बाजार से प्रभारी चौकी जेल भेजा गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को थाना बंधुआकला से प्रभारी चौकी पारा बाजार, उपनिरीक्षक मुकुल भारती को थाना बल्दीराय से थाना लम्भुआ तथा उपनिरीक्षक मोहन लाल राणा को थाना बल्दीराय से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें