ऑपरेशन आहट
चन्दौली डीडीयू,आरपीएफ डीडीयू पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती चंदा गुप्ता, चाइल्ड हेल्प डेस्क एवं सीआईबी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ट्रेन नंबर 12487 सीमांचल एक्सप्रेस के डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 पर आगमन पर चेक करने पर 05 नाबालिग बच्चों को डरे सहमें हालत में पीछे की जनरल कोच में देखा गया। जिनके साथ एक व्यक्ति भी संदेहास्पद अवस्था में देखा गया।

जिनसे पूछताछ के उपरांत मामला संदिग्ध पाते हुए सभी 05 नाबालिग बच्चों एवं इनको ले जा रहे व्यक्ति से प्राथमिक पूछताछ में मामला बाल मजदूरी से जुड़ा पाकर आवश्यक पूछताछ हेतु डीडीयू पोस्ट पर लाया गया। पूछताछ में नाबालिग बच्चों ने अपना नाम व पता क्रमशः (1) फरियाद 12 वर्ष, (2) मो नवाजिश 13 वर्ष, (3) रहमत 14 वर्ष, (4) अंजार उम्र 14 वर्ष, (5) हसनैन उम्र 15 वर्ष (5) राहुल भुइयां 17 वर्ष, सभी निवासी अररिया,बिहार बताया।
नाबालिग बच्चों द्वारा बताया गया कि इनको ले जाने वाला व्यक्ति माजिद उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व नजाम,निवासी थाना महलगांव ,जिला अररिया, बिहार का निवासी है जो इनको दिल्ली उस्मानपुर में बिंदी बनाने वाली कंपनी में काम कराने के लिए ले जा रहा है जहां 12 घंटे काम के बदले करीब 10000/- रुपए देने की बात बताई गई है।
बच्चों के घर वालों को आरोपी द्वारा 2000 से लेकर 5000 रुपए तक अग्रिम दिया गया है।पूछताछ में आरोपी माजिद ने बताया कि इन सभी 05 नाबालिग बच्चों को अपने खर्च पर टिकट कराकर, खिला पिलाकर एवं इनके मां बाप को प्रति बच्चा दो से पांच हजार रुपए देकर इनको दिल्ली में बाल मजदूरी करवाने हेतु ले जा रहा है।
उपरोक्त सभी नाबालिग बच्चों एवं इनको ले जाने वाले उक्त व्यक्ति को डीडीयू पोस्ट पर लाया गया एवं आवश्यक पूछताछ किया गया।नाबालिक बच्चों के परिजनों से भी समन्वय कर आवश्यक जांच पड़ताल किए जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि इनके नाबालिग बच्चों से कहां काम कराया जाएगा उनके द्वारा उस जगह को पहले कभी नहीं देखा गया है।
पूछताछ में मामला बाल मजदूरी से संबंधित पाते हुए पकड़े गए उक्त दोनों व्यक्तियों को आरपीएफ कब्जा लिया गया एवं रेस्क्यू किए गए सभी नाबालिग बच्चों को सुरक्षित चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द किया गया।
बाल मजदूरी हेतु ले जाने वाले व्यक्ति माजिद को अग्रिम कानूनी कार्यवाही वास्ते कोतवाली मुगलसराय को अग्रसारित किया गया है।जहां अग्रिम विधिक कार्यवाही कोतवाली मुगलसराय द्वारा की जाएगी।
इस अभियान में आरपीएफ के उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, आरक्षी अशोक यादव, सीआईबी के सहायक उप निरीक्षक सतीश सिंह, आरक्षी अवधेश प्रताप पांडेय, बचपन बचाओ आंदोलन की श्रीमती चंदा गुप्ता, चाइल्ड हेल्प डेस्क के शब्बो कुमारी, आदि शामिल रहे।








