Search
Close this search box.

गोरखपुर में 100 करोड़ साइबर ठगी का पर्दाफाश, फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर जनता से बड़ी ठगी का खुलासा

गोरखपुर। में एक बड़े साइबर महाघोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने सभी को चौंका दिया है। रामगढ़ ताल थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ऑनलाइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को झांसा देकर अब तक करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शहर के एक नामचीन होटल को अपना ‘ऑपरेशन बेस’ बनाकर काम कर रहे थे। यहीं से वे लोगों को कॉल और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर “घर बैठे मोटा मुनाफा” का लालच देते थे।

शुरुआत में छोटे मुनाफे दिखाकर लोगों का भरोसा जीता जाता था और फिर बड़े निवेश के लिए उकसाकर पूरी रकम गायब कर दी जाती थी।जांच में सामने आया है कि गिरोह ने फर्जी और किराए के बैंक खातों का नेटवर्क तैयार किया था, जिनके जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया।

इसके बाद ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर ट्रेसिंग से बचने की कोशिश की जाती थी।पुलिस अब गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क के तार देश-विदेश तक फैले हैं या नहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें