Search
Close this search box.

स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त काशी के तहत संगोष्ठी और जन जागरूकता रैली आयोजित

वाराणसी। स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त काशी अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पर्यावरणविद् अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से एपेक्स नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता से एक बृहद जनजागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई,युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है,वरुणा स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “स्वच्छ काशी, सुंदर काशी, हरित काशी” के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें