Search
Close this search box.

मिर्ज़ापुर: मड़िहान में निर्माणाधीन विंध्य यूनिवर्सिटी के पास महिला का शव मिलने से सनसनी

मिर्ज़ापुर: जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन विंध्य यूनिवर्सिटी के पास सुबह करीब 8:30 बजे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मड़िहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतका की पहचान तेतरी देवी पत्नी रामपति, निवासी ग्राम भैंसवार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

परिजनों से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें