Search
Close this search box.

नमो घाट पर प्राचीन बरगद के नीचे महादेव के कई विग्रहों की सेवा

श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में सफाई बनाएं रखने की अपील
पुरानी तस्वीरों व खंडित देव प्रतिमाओं को एकत्रित कर दिया संदेश

मंगलवार को नमो घाट फेज़ 2 स्थित प्राचीन बरगद और पाकड़ के वृक्ष के नीचे देवाधिदेव महादेव के कई दुर्लभ विग्रहों की सेवा की गयी।नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में “स्वच्छता ही सेवा है सफाई ही पूजा है” अभियान के 9वें दिन शिवालय की सफाई कर महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में स्वच्छता बनाएं रखने की अपील की।


आसपास झाड़ू लगाने के बाद गंगाजल से विग्रहों को स्नानादि कराया गया।


पुष्प, बिल्व पत्र, जनेऊ, भस्म, धूप नैवेद्य आदि समर्पित कर रुद्राष्टकम् का पाठ किया।वृक्ष के नीचे पड़े देवी- देवताओं की कई पुरानी तस्वीरों, खंडित विग्रहों आदि को एकत्रित किया।


आग्रह किया कि घरों से लाकर इन वस्तुओं को गंगा किनारे या पेड़ के पास न रखें।शिवम ने कहा कि फोटो फ्रेम में प्लास्टिक का प्रयोग होने के कारण यह गंगाजल व मिट्टी दोनों को प्रदूषित कर रहा है। प्लास्टिक के इन छोटे- छोटे कणों माइक्रोप्लास्टिक हवा व पानी के जरिए ये हमारे स्वास्थ्य को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें