Search
Close this search box.

दुल्लहपुर में हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा में फर्जीवाड़ा, सात छात्राएं पकड़ी गईं

गाजीपुर। जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरदासपुर खुर्द, जलालाबाद स्थित मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सात छात्राएं दूसरे विद्यालय की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ी गईं।परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक अरविंद यादव, हरिंदर यादव और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की संयुक्त जांच में यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

सूचना मिलते ही दुल्लहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जांच में पता चला कि जिन छात्राओं की जगह परीक्षा दी जा रही थी, वे पंडित रमापति वैद्य इंटर कॉलेज की छात्राएं थीं। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि इस केंद्र पर बजरंगबली इंटर कॉलेज, संत बुला सतनाम दास इंटर कॉलेज तथा पंडित रमापति वैद्य इंटर कॉलेज, भीखमपुर के छात्र-छात्राओं का सेंटर निर्धारित था।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक भी सतर्क हो गए हैं तथा परीक्षा केंद्रों पर पहचान पत्रों की सघन जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन नाबालिग बच्चियों की क्या गलती है? क्या अभिभावकों की लापरवाही या विद्यालय की गैर-जिम्मेदारी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है? शिक्षा के मंदिर में इस तरह का फर्जीवाड़ा पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है।अब देखना यह है कि जांच में और कौन-कौन शामिल पाया जाता है और प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

और पढ़ें