Search
Close this search box.

शारदीय नवरात्र: कन्याओं की पूजा से बजी सुख-समृद्धि की गूंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शारदिय नवरात्रि रुद्रपुर में शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाते हैं नवरात्र का यह समय खास रूप से मां दुर्गा की पूजा आराधना के लिए है। जिसमें अपनी श्रद्धा को और भक्ति भाव से प्रकट करते हैं नवरात्र के आठवें दिन हम खास रूप से कन्याओं की पूजा करते हैं कन्याओं का पूजन करके हम सुख समृद्धि की कामना भी करते हैं घर और मंदिर में हम इस दिन को खास महत्व देते हैं और मां महागौरी की पूजा करते हैं।

पूजन के इस परंपरा में हमारे घर में कन्याओं को बुलाकर के उन्हें भोजन भी कराया जाता है या मानता है की कन्याओं को भोजन करने से हमारे घर में सुख समृद्धि का वास होगा इस दिन हम कन्याओं को न केवल भोजन करते हैं बल्कि उनका सम्मान भी करते हैं मंदिर में भी बहुत भारी भीड़ लगती है जहां पर देवी मां की आराधना हम करते हैं और मन से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं यह पर बना केवल भक्ति का प्रतीक है बल्कि एकता का और प्रेम का संदेश भी फैलता है।

नवरात्र का महोत्सव और कन्याओं की पूजा

रूद्रपुर में शारदीय नवरात्रि का पावन धूमधाम से हम सब मानते हैं नवरात्रि के आठवां दिन सब लोग कन्याओं का पूजन करके सुख समृद्धि की कामना करते हैं यह पर्व मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और भक्ति भाव का प्रतीक है जिससे की खास रूप से कन्याओं तक छोटे बच्चों को पूजा जाता है मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप में मां महागौरी की आराधना को किया जाता है।

भक्तों का उत्साह

सुबह होता है हम उत्साह के साथ हमारे अंदर लहर दौड़ रही है कि हम लोग अपने-अपने घरों में पूजा की तैयारी करेंगे नवरात्रि इस पावन अवसर पर देवी मंदिरों में भीड़ लग गई है जैसे की लक्ष्मी नारायण मंदिर, मां वैष्णो माता मंदिर, अटरिया देवी मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर,मां चामुंडा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, काली माता मंदिर जिसे कई जगहों पर हम जैसे भक्तों ने सब पूरे परिवार के साथ जाकर के पूजा अर्चना को किया है

कन्या पूजन का महत्व

कन्याओं का पूजन हमारे हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है मानता है की कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप हमेशा रहता है इसलिए हम भक्त घरों में अपने कन्याओं को बुलाकर के उन्हें भोजन करते हैं इस दिन हम मां माता दुर्गा की कृपा को पाने के लिए खास रूप से ध्यान रखते हैं हम अपने घर में कन्या पूजन करते हैं और उन्हें फल,मिठाई और अन्य वस्तु भेष में देकर के इस अवसर पर हम कन्याओं के चरण को दो करके उनका सम्मान करते हैं जिससे कि हमारे घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

मां महागौरी की पूजा

इस दिन हम खास रूप से मां महागौरी की पूजा करते हैं भक्तों ने मां महागौरी से सुख समृद्धि के लिए कामना को किया है मां महागौरी का स्वरूप हमारे लिए बहुत प्रेरणायक है उनकी पूजा से हमारे सभी दुख और परेशानियों का नाश हो जाता है मंदिरों में बहुत सी महिलाएं भी इकट्ठा होती हैं भक्ति भाव से मन की आराधना को करती है और वह अपने हाथों से मन को चढ़ाने के लिए फूल, चूड़ियां और मिठाई को बनाती हैं।

घरों में कन्याओं का सम्मान

दिन हम अपने घर में कन्याओं को आमंत्रित करते हैं और कन्याओं का मंत्र करने के बाद उनका स्वागत करते हैं उन्हें नए कपड़े पहनते हैं और खास रूप से पकवान बनाते हैं कन्याओं को भोजन लेकर आना चाहिए इसमें की पूरी चावल हवा सब्जी आदि इत्यादि बहुत कुछ खाने होता है अर्पित करके उनके चरणों का पूजन भी करते हैं।

मंदिरों में दर्शन का माहौल

रुद्रपुर के अलग-अलग देवी मंदिरों में सुबह-सुबह ही हम जैसे भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है हम जैसे श्रद्धालु सुबह सवेरे उठ करके मन की आराधना करने के लिए मंदिर पहुंच जाते हैं मंदिरों में मां दुर्गा के जयकारे भी लगते हैं महिलाएं अपने परिवार के साथ मंदिर में आती है और पूजा अर्चना करती है वहीं पर पुलिस भी श्रद्धा के अनुसार पूजा पाठ करते हैं।

नवरात्र का विशेष संदेश

शारदीय नवरात्रि केवल पूजा पाठ का पर्व नहीं होता है बल्कि यह खास रूप से संदेश भी देता है कि यह पर्व हम सबको एकता भक्ति और संयम की भावना से जोड़ता है नवरात्रि के यह 9 दिन में हम भक्तों का यह संकल्प होता है कि अपने जीवन में नकारात्मकता को छोड़कर के सकारात्मक को अपनाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें