Search
Close this search box.

मिर्जामुराद के गणेशपुर में शिक्षा अभियान रैली, नारों से गूंजा गांव—हर बच्चे को स्कूल भेजने का संदेश

वाराणसी । के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गणेशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में अध्यापक, अध्यापिकाएं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गांव में घूमकर शिक्षा के महत्व को बताया। इस दौरान “पढ़ी-लिखी लड़की घर की रोशनी”, “आधी रोटी खाएंगे, हर रोज स्कूल जाएंगे” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए गए।

बच्चों ने “शिक्षा का दीप जलाएंगे”, “सबको शिक्षा का अधिकार दिलाएंगे” जैसे संदेश देकर अभिभावकों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालयों में सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना रहा।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें