Search
Close this search box.

शिक्षा साथी क्रिकेट लीग का फाइनल सम्पन्न मीनापुर टीम बनी विजेता

भदोही। 24 फरवरी क्षेत्र में आयोजित शिक्षा साथी क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच में मीनापुर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ₹10,000 नकद पुरस्कार जीतकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं चिनरा स्पोर्टिंग क्लब, भगौतिपुर की टीम उपविजेता रही, जिसे ₹5,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सूर्या पांडेय को पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने पर ₹1100 नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि गोलू पाठक को सबसे अधिक विकेट लेने के लिए ₹1100 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष कुमार एवं अमित बिंद उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा युवाओं को खेल के साथ शिक्षा को भी समान महत्व देने की प्रेरणा दी।इस क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन टूर्नामेंट संयोजक अरुण कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में विपिन कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, शिवकांत बिंद, संदीप विश्वकर्मा, बृजेश कुमार, कपिल बिंद, रवि कुमार, शिवम बिंद, शिवराज बिंद, आदित्य बिंद, विशाल बिंद, शोभित बिंद तथा बादल बिंद का विशेष सहयोग रहा।

फाइनल मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना और शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें