वाराणसी: गंगा स्वच्छता एवं जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गंगा सेवक शिवम अग्रहरि को आज उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान गंगा संरक्षण एवं सेवा से जुड़े उनके सतत कार्यों की सराहना में प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोर्ड के अध्यक्ष डॉ रविंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआरपीएफ कमांडेंट एस बालापुरकर तथा वनाधिकारी स्वाती श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का संयोजन सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा किया गया, जबकि क्षेत्रीय निदेशक रोहित सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना की गई। शिवम अग्रहरि ने सम्मान के लिए सभी संबंधित संस्थाओं एवं सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान गंगा सेवा से जुड़े सभी स्वयंसेवकों की मेहनत का परिणाम है।








