Search
Close this search box.

भुल्लनपुर में बेटे ने मां की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार, नशे की लत बनी घटना की वजह

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही मां की सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान घनश्याम नामक युवक की मां के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और इसी वजह से उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना भोले पंचायत भवन के समीप हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।

मौके पर एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान तथा एसपी रोहनिया संजीव शर्मा भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। मृतका के पुत्र बहादुर ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी चार भाइयों में सबसे छोटा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें