Search
Close this search box.

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बलिया में विशेष अभियान, बाल श्रम व मानव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

बलिया । जनपद के प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण हेतु सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0’’ के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद बलिया में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी (नोडल अधिकारी) के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में एएचटी थाना टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रभारी निरीक्षक एएचटी थाना बलिया राजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजीत कुमार दुबे, उपनिरीक्षक रतनलाल पाठक, हेड कांस्टेबल विजय यादव एवं महिला कांस्टेबल रेनू सहित टीम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया।

इस दौरान रेलवे स्टेशन बलिया, थाना सुखपुरा, खेजुरी एवं सिकंदरपुर क्षेत्र के वर्कशॉप, होटल, दुकान एवं ढाबों जैसे संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।अभियान के दौरान 05 बाल श्रमिकों को कार्य करते हुए पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रेस्क्यू किया और उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

साथ ही जिला श्रम एवं प्रवर्तन विभाग द्वारा संबंधित तीन नियोजकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई और कड़ी चेतावनी दी गई कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी स्थिति में श्रम न कराया जाए।

इस अभियान के दौरान मानव तस्करी, प्रवासी तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता भी फैलायी गई। आमजन को इन अपराधों की रोकथाम हेतु सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1930, 108, 112, 1076 एवं 181 की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा संसाधनों के उपयोग के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली सहायता एवं लाभों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।यह अभियान महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

रिपोर्टिंग संजय सिंह बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें