Search
Close this search box.

चन्दौली में ‘KYC: बैंकिंग सुरक्षा की ओर पहला कदम’ के तहत विशेष वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चन्दौली। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के तत्वाधान में चलाए जा रहे अभियान “KYC: बैंकिंग सुरक्षा की ओर पहला कदम” के अंतर्गत विकास खंड सभागार में विशेष वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगत, जिला विकास प्रबंधक विजेंद्र, खंड विकास अधिकारी राजेश नायक एवं एएलडीएम प्रजीत ने उपस्थित जनसमूह को वित्तीय साक्षरता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बैंकिंग प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए KYC (Know Your Customer) अद्यतन कराना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, डिजिटल लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, निवेश विकल्पों, बीमा, बचत योजनाओं एवं खातों के प्रकारों के बारे में भी अवगत कराया गया।

अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की शंकाओं का समाधान करते हुए सभी को सुरक्षित बैंकिंग प्रक्रियाओं को अपनाने और समय-समय पर KYC अद्यतन कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को वित्तीय रूप से सशक्त एवं जागरूक बनाना रहा।

रिपोर्ट: मुकेश शर्मा, चन्दौली

Leave a Comment

और पढ़ें