गाजीपुर ।मरदह क्षेत्र स्थित एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल, कबीरपुर में वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

खेल प्रतियोगिताओं में दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। सभी। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबन्धक श्री विशाल सिंह व प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश सिंह और उप प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिष्ठा सिंह की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।इसके साथ ही बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए

सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, एकांकी नाटक एवं प्रेरणादायक कविताओं ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

अंत में विद्यालय प्रबंधक श्री विशाल सिंह ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
मरदह रिपोर्टिंग धर्मेंद्र कुमार








