Search
Close this search box.

सपा का तीखा विरोध-प्रदर्शन: अधिवक्ता अंकित सिंह यादव से कथित पुलिस बर्बरता पर उबाल, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मिर्जापुर । में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अंकित सिंह यादव के साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा बैद्यनाथ सिंह, अजय प्रताप सिंह व उनके सहयोगियों द्वारा कथित रूप से किए गए बर्बर और अमानवीय व्यवहार के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने तथा पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

सपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली पुलिस यदि स्वयं ही अत्याचार करेगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी व्यापक स्तर पर जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें