अमेठी। में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के जरिए परीक्षा में पास कराने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। लखनऊ एसटीएफ टीम ने मुसाफिरखाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी संगठित गिरोह का हिस्सा था, जो अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था।
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि यह गैंग फर्जी दस्तावेज तैयार कर सॉल्वर उपलब्ध कराता था और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करता था। गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।





