Search
Close this search box.

शिवपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी–लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

वाराणसी। वरुणापार क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए वाराणसी–लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401/20402 का ठहराव अब शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सुबह 6:07 बजे शिवपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 20401 को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय लोगों की मांग पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने इस विषय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता कर शिवपुर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

रेल मंत्रालय के इस निर्णय से वरुणापार क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लोगों ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर की।

Leave a Comment

और पढ़ें