Search
Close this search box.

गोमतीनगर विस्तार में सख्त चेकिंग अभियान, स्टंटबाजों और शराबी चालकों पर कार्रवाई

लखनऊ। थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस का सख्त अंदाज देखने को मिला। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान सड़क पर अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई चार पहिया वाहनों को सीज किया। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शोर मचाने वाली स्पोर्ट्स बाइकों और स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर भी शिकंजा कसा गया। कई बाइकें जब्त की गईं और चालकों को सख्त चेतावनी दी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल मजबूत होता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें