Search
Close this search box.

चैत्र नवरात्र मेला-2026 में ड्रोन व सीसीटीवी से कड़ी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद सुनिश्चित

मिरजापुर । 19.03.2026 पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में चैत्र नवरात्र मेला-2026 को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त ड्रोन कैमरों से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत् रुप से की जा रही निगरानी ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में चैत्र नवरात्र मेला-2026 को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल, AI कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त ड्रोन कैमरों से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर सतत् रुप से निगरानी की जा रही है ।

इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम व परिसर, गंगा के किनारे अवस्थित विभिन्न घाटों, श्रद्धालुजन/दर्शनार्थियों के आने जाने वाले मार्गों, बस अड्डा(रोडवेज), रेलवे स्टेशन, मेला क्षेत्र में स्थित पार्किंग स्थलों, मां अष्टभुजा व कालीखोह, रोप-वे सहित सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतत् रूप से पैनी नजर रखते हुए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।

Leave a Comment

और पढ़ें