चंदौली: पड़ाव स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स की पड़ाव शाखा में 8 फरवरी 2026 को कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित “जोश – मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट” विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर के रूप में सामने आया। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करना रहा।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार परीक्षा 60 मिनट की थी और इसमें विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं रैंक के आधार पर आकर्षक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रावधान के तहत—
- प्रथम स्थान: 100% तक फीस माफी
- द्वितीय स्थान: 90% फीस माफी
- तृतीय स्थान: 80% फीस माफी
- चौथे से दसवें स्थान तक: 50% फीस माफी
इसके अतिरिक्त लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट एवं ब्लूटूथ स्पीकर जैसे आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। परीक्षा के दौरान प्रतीक्षारत अभिभावकों के लिए खेलकूद एवं मनोरंजन कार्यक्रमों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने अपने संदेश में कहा,
“प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। जोश – मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने का माध्यम है। हमारा प्रयास है कि हर छात्र अपनी क्षमता को पहचाने और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाए।”
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को ऐसे अवसरों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
प्रतियोगिता का परिणाम 13 फरवरी 2026 को घोषित किया गया तथा 14 फरवरी को मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
- कक्षा 6 के प्रतीक सिंह को 100% शुल्क माफी के साथ लैपटॉप
- कक्षा 5 के रमन सिंह सिसोदिया को 100% शुल्क माफी के साथ स्मार्टफोन
- कक्षा 6 के अभिनव सिंह एवं कक्षा 5 के मोहम्मद जैद को 90% शुल्क माफी के साथ टैबलेट
- कक्षा 7 की अग्रिमा झा, कक्षा 8 की सिद्धि मुंद्रा व मौली सिंह को 100% शुल्क माफी के साथ ब्लूटूथ स्पीकर
- कक्षा 6 के शौर्य कुमार गोंड, हिमांशु यादव व कक्षा 5 के आदित्य कुमार यादव को 80% शुल्क माफी के साथ ब्लूटूथ स्पीकर प्रदान किया गया।
अन्य विजेताओं को स्कूल यूनिफॉर्म सहित नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी मंच पर आमंत्रित कर इस उपलब्धि का साक्षी बनाया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही विद्यालय द्वारा निःशुल्क करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने की घोषणा भी की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बोर्ड सदस्य आशीष सक्सेना, प्राचार्य विनोद कुमार दास सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संजय शर्मा
ब्यूरो: चन्दौली








