Search
Close this search box.

महिला दिवस कार्यक्रम में सुभाषिणी अली का संबोधन, महिलाओं के अधिकार और सामाजिक मुद्दों पर आंदोलन का ऐलान

बलिया। शहर के आचार्य नरेंद्र देव हाल में रविवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व महिला आंदोलन की राष्ट्रीय नेता सुभाषिणी अली सहगल ने महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।अपने संबोधन में सुभाषिणी अली ने कहा कि आज भी घर और समाज में महिलाओं के श्रम को वह सम्मान और पहचान नहीं मिल पाती, जिसकी वे हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समाज को जागरूक होना होगा और महिलाओं को भी अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आगे आना होगा।उन्होंने महिला आंदोलन के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि 18वीं सदी में अमेरिका से शुरू हुआ यह आंदोलन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैला और भारत तक पहुंचा।

इसके बावजूद आज भी महिलाओं के अधिकारों और समानता के लिए संघर्ष जारी है।इस अवसर पर उन्होंने जिले में शराब की भट्टियों, नदी कटान और जनयूपुर में पंचायत भवन गिराए जाने के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन चलाने की घोषणा की।

कार्यक्रम में प्रेमनाथ राय, अनिता देवी, शशि सिंह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिता देवी ने की तथा संचालन नीलम तिवारी ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें