Search
Close this search box.

सनबीम स्कूल मुगलसराय में ‘मेधा’ छात्रवृत्ति परीक्षा का सफल आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का दम

चन्दौली। दुलहीपुर सनबीम स्कूल मुगलसराय में बहुप्रतीक्षित ‘मेधा’ छात्रवृत्ति परीक्षा का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे पूर्व प्रथम चरण 22 मार्च को आयोजित किया गया था। दोनों चरणों में चंदौली, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आए सैकड़ों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

22 मार्च को आयोजित परीक्षा में सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि द्वितीय चरण में आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के शेष छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह परीक्षा विशेष रूप से कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जो कक्षा 11 में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं। विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी—तीनों संकायों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा खुली रही।

विद्यालय की निदेशिका श्वेता कानूडिया ने बताया कि ‘मेधा’ छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उसे सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है। वहीं प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने कहा कि 55 लाख रुपये की छात्रवृत्ति के जरिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी आगे की पढ़ाई को सहज बनाया जा रहा है।

उप-प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष जताते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली ।

Leave a Comment

और पढ़ें