गाजीपुर । थाना सुहवल पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मु0अ0सं0 23/2026 धारा 75(2), 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में नामजद अभियुक्त सुनील बिन्द पुत्र विजयी बिन्द, निवासी ग्राम चकिया उर्फ चकमजीठ थाना सुहवल को 22 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष सुहवल मय पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मेदनीपुर तिराहा, थाना सुहवल क्षेत्र से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था।
रिपोर्टर उमेश यादव गाजीपुर








