नई दिल्ली। टी20 वर्ड कप में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। गावस्कर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को सलाह दी है कि पाकिस्तान को ऐसी सख्त सजा दी जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी टीम आखिरी समय पर इस तरह का कदम उठाने की हिम्मत न कर सके।
गावस्कर का कहना है कि टूर्नामेंट जैसे बड़े आयोजन में किसी टीम का अचानक मैच से हटना न सिर्फ खेल भावना के खिलाफ है, बल्कि इससे आयोजन और दर्शकों दोनों को नुकसान होता है। उन्होंने ICC से नियमों को और कड़ा बनाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई जरूरी है, ताकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की गरिमा बनी रहे।








