आगरा । के ताजगंज इलाके में 8 वर्षीय मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सुनील 28 मार्च 2026 तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी पिछले तीन दिनों से फरार था।जांच में सामने आया कि सुनील, जो पीड़ित परिवार के घर में किराएदार था, ने 24 मार्च को बच्ची का अपहरण कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
शव को छोटे टुकड़ों में काटकर आटे के स्टील कनस्तर में छिपा दिया। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए बच्ची को ढूंढने का नाटक भी किया। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव बरामद किया।
हत्या की वजह विवाद के दौरान अपमान लेना बताया गया, जिसमें बच्ची के चाचा ने आरोपी को थप्पड़ मारा था।एनकाउंटर के दौरान आगरा पुलिस की 10 टीमें आरोपी की तलाश में लगी हुई थीं।
28 मार्च की रात आरोपी का स्थान पता चलने पर उसे घेर लिया गया। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







