मीरजापुर। दिनांकः 28.03.2026 को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यावासिनी सभागार कक्ष में जनपद के सर्राफा व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टर्स, कालीन व्यवसायियों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिया गया।

प्रत्येक व्यापारी बन्धु से वर्ता कर उनके समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी की गयी एवं उन्हें दूर करने के लिये हर संभव प्रयास करनें की बात कही गयी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक व्यपारी प्रतिष्ठानों/दुकानों में अच्छी गुणवत्ता युक्त सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की गयी तथा साइबर फ्राड से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये।

किसी प्रकार के साइबर अपराध या फ्राड होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।









