वाराणसी: के मोहनसराय क्षेत्र में विकसित की जा रही ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस सहित तीन न्यायाधीशों की पीठ ने सुनवाई के बाद परियोजना पर स्टे आदेश जारी कर दिया।
कोर्ट के इस आदेश के बाद ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित जमीन का सीमांकन फिलहाल नहीं कराया जा सकेगा। साथ ही परियोजना के विस्तार की प्रक्रिया भी अगली सुनवाई तक स्थगित रहेगी।
इस फैसले को वाराणसी विकास प्राधिकरण के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, जमीन अधिग्रहण से जुड़े किसानों को इससे बड़ी राहत मिली है।
अब मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी, जिसमें आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।








