ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। मिचेल सैंटनर ने हाल ही में कहा था कि वह ट्रॉफी जीतकर भारतीय फैंस को चुप कराना चाहते हैं।
अब इस बयान पर Suryakumar Yadav ने प्रतिक्रिया दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान ने कहा, “हर कोई इसी बात को दोहराने में लगा है, उन्हें कुछ नया लेकर आना चाहिए।”
सूर्यकुमार यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है। क्रिकेट प्रशंसकों का मानना है कि फाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच मानसिक दबाव बनाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं।
भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और फाइनल में जीत के साथ खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।








