वाराणसी । में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक “स्वच्छ काशी, सुन्दर काशी, स्वस्थ काशी” अभियान आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में संस्थापक सदस्य संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन और राकेश अग्रवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय इस अभियान के दौरान टीम के सदस्य डिजिटल सर्कुलर और पंपलेट जारी कर अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
साथ ही 1–2 मिनट के प्रेरणादायक वीडियो बनाकर लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।अभियान के तहत स्वच्छता शपथ पत्र तैयार कराया जाएगा तथा गंगा जी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान कम से कम दो सेमिनार और शपथ कार्यक्रम होंगे। चौराहों, मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता बोर्ड लगाए जाएंगे। स्कूलों व कॉलेजों में शपथ दिलाई जाएगी तथा दुकानों व चाय स्टॉल पर साफ-सफाई और डस्टबिन उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।









