सोनभद्र: रेणुकूट स्थित टाटा ए.आई.ए. लाइफ रेणुकूट(सोनभद्र) ब्रांच SD02 द्वारा 25वीं वर्षगांठ पर क्लस्टर हेड अजय सिंह एवं असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ऋषि झा के नेतृत्व में रेणुकूट पुलिस चौकी के पास, शुगर, बीपी एवं वजन का फ्री हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया। जिसमें रेणुकूट नगर के सैकड़ों लोग बढ़ चढ़ के फ्री हेल्थ चेकअप का लाभ उठाए।

क्लस्टर हेड अजय सिंह ने टाटा ए.आई.ए. लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के बारे में लोगो को जागरूक किया एवं असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ऋषि झा ने भी लोगो को अपने ह्यूमन लाइफ वैल्यू के मुताबित टर्म प्लान के बारे में बताया।

इस कार्यक्रम में ब्रांच के लीडर दिलीप पांडेय, मुकेश झा, अजय गुप्ता, यासीन आलम, आयुष सिंह, संध्या पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।






