बलिया। जनपद में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्रमुख देवी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। नौ दिनों तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और पूजन की सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो।
बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जिले के 33 प्रमुख मंदिरों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं, जहां मेलों का भी आयोजन होता है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों द्वारा मंदिरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
साथ ही पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







