Search
Close this search box.

भांवरकोल में पशु चोरों का आतंक जारी, चोरी गईं भैंसें बगीचे में बरामद

गाजीपुर । जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों में भय का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला कुडेसर कबीरपुर क्षेत्र के बैफे बाजार का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने दो भैंसों को खोलकर चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पशुपालक बनारसी यादव और बंगाली चौधरी रोज की तरह अपनी-अपनी भैंसों को बाजार में बांधकर सो गए थे। देर रात करीब एक बजे जब उनकी नींद खुली तो दोनों भैंस मौके से गायब थीं। घबराए पशुपालकों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

इसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।सुबह होते ही बनारसी यादव के पुत्र बृजेश अपने साथियों के साथ भैंसों की खोज में निकल पड़े। काफी खोजबीन के बाद अवथही गांव के पास एक बड़े बगीचे में दोनों भैंस बंधी हुई मिलीं, जो घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर था।

सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में सोनाडी गांव के एक संदिग्ध व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। मच्छटी चौकी प्रभारी श्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ भी की।घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित गश्त से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही खुलासा किया

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें