Search
Close this search box.

सेवापुरी में राजकीय महिला महाविद्यालय का 20वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह सम्पन्न, सुहानी सिंह बनीं क्रीड़ा चैम्पियन

सेवापुरी, वाराणसी। स्थानीय भीषमपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी में आयोजित बीसवें वार्षिक क्रीड़ा समारोह में सुहानी सिंह, बी ए द्वितीय वर्ष ने क्रीड़ा चैम्पियनशिप पर कब्जा किया, इन्होंने सौ मीटर दौड़, लम्बी कूद, डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक एवं ऊंची कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया।


द्विदिवसीय बीसवें वार्षिक क्रीड़ा समारोह में सौ मीटर दौड़, शाट पट, लम्बी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, म्यूजिकल चेयर रेस के साथ रस्साकसी एवं सौ गुणे चार की रिले रेस प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।


महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुधा पांडेय ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि हमारी छात्राएं मल्टीटैलेंटेड हैं, ऊर्जस्वित हैं, साथ ही अनुशासित हैं, उनके मनोबल की सराहना करते हुए उनकी क्षमता को व्यक्ति हित, समाज हित एवं राष्ट्र हित में लगाने के लिए प्रेरित किया।


क्रीड़ा प्रभारी डॉ सौरभ सिंह ने खेलकूद की वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए विभाग की उपलब्धियों एवं सीमाओं की चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन गीता रानी शर्मा ने किया, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो रविप्रकाश गुप्ता, प्रो राम कृष्ण गौतम, प्रो अर्चना गुप्ता, डॉ सर्वेश कुमार सिंह, डॉ कमलेश कुमार सिंह, डॉ सुष्मिता, प्रिया मिश्रा, डॉ सुधा तिवारी, राम किंकर सिंह, रामायण विश्वकर्मा, मिट्ठू राम, दयाराम यादव सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। तकनीकी सहायक के रूप में विपुल सिंह ने अतुलनीय योगदान दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें