थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांक : 27.01.2026 को वादी जगदीश पटेल पुत्र स्व0 सत्यनारायण सिंह निवासी मदनपुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पुत्र अमन कुमार सिंह को क्रिकेट खेलने के दौरान बैट से सिर पर प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-17/2026 धारा-110 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक : 01.02.2026 को उपनिरीक्षक अभयनारायण सिंह व रामकुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर कठडीहा तिराहा से रसूलपुर जाने वाले मार्ग से नामजद अभियुक्त अरविन्द पटेल उर्फ भोला पुत्र राजेन्द्र पटेल निवासी मदनपुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बैट बरामद किया गया। थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया।








