Search
Close this search box.

भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से संपन्न, पूजन-अर्चन व सांस्कृतिक आयोजन में जुटे कायस्थ समाज के लोग

चन्दौली। डीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जनपद चन्दौली इकाई द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव उमा जगत निकेतन, सांस्कृतिक नगर मुगलसराय स्थित भोगवार में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, आरती एवं विधि-विधान से पूजन कर किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रशासनिक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव संजय श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने की।सभी उपस्थितजनों ने भगवान चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज की एकता और उत्थान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए और उत्सव को सफल बनाया।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें