Search
Close this search box.

आगाज़ -2026’ का भव्य आयोजन; नम आँखों से दी गई बारहवीं के छात्रों को विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
विदाई समारोह ‘आगाज़’ के सम्मान में उमड़ा खट्टे मीठे यादों का सैलाब
मुस्कुराहट और आंसू: एक सुनहरे सफर का अंत, नई मंज़िलों का आगाज

चन्दौली/पड़ाव। सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव कैंपस के प्रांगण में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह ‘आगाज़-2026’ का अत्यंत हर्सोल्लास के साथ गरिमामयी आयोजन किया गया।


इस समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाना था।


उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियवृंद द्वारा माँ शारदा एवं तुलसी वेदी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।ग्यारहवीं के छात्रों ने मनमोहक स्वागत नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद रॉकबैंड की जुगलबंदी और मैशप डांस ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया।


टैलेंट शो: बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने रैम्प वॉक के जरिए अपना जलवा बिखेरा, वहीं ‘पेपर डांस’ के माध्यम से अपनी एकाग्रता और संतुलन का परिचय दिया। विदाई गीत की प्रस्तुति के दौरान पूरा सभागार भावुक हो उठा। छात्रों ने जलते हुए दीयों के साथ अपनी आंतरिक प्रज्ञा को जागृत करने का संकल्प लिया।


इस भावुक क्षण में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मनोज बजाज जी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “बादल वही ऊँचा उड़ता है जो सबसे हल्का होता है; अपने भीतर के ‘अहम’ को त्याग कर ही आप सफलता के शिखर पर पहुँच सकते हैं। स्वयं पर अटूट विश्वास रखें। आज आप एक छात्र के रूप में जा रहे हैं, कल आप देश के भविष्य के रूप में चमकेंगे।

प्रबंधन सदस्य श्री आशीष सक्सेना ने आशीर्वाद देते हुए कहा, “हौसला तुम चील सा रखना, बादलों से ऊपर अपनी उड़ान रखना। कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से आप दुनिया का हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। डिग्रियाँ तो आपको नौकरी दिला सकती हैं, लेकिन आपका संस्कार और चरित्र आपको समाज में सम्मान दिलाएगा। इसे हमेशा ऊँचा रखना।

समारोह के अंत में प्रतिष्ठित उपाधियों की घोषणा की गई: मिस्टर जैपुरिया: अभिनव तिवारी मिस जैपुरिया: अदिति सिंह चुने गए। इसके साथ ही तनुश्री बजाज, वैभव कुमार अग्रवाल,प्रज्ञा शर्मा, समृद्धि सिंह, रिद्धिमा सिंह और अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन दीपक बजाज जी, प्रबन्ध निदेशक श्री मजोज बजाज जी, कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशक आयुष्मान बजाज जी गौरांग बजाज जी, निदेशिका पूजा बजाज जी, प्रबन्धन सदस्य आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्य बिनोद दास एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा ग्यारहवीं के छात्राएँ स्मृति सिंह, अनिष्का गुप्ता, सौम्य गिरी एवं आस्था सिंह ने किया। प्रधानाचार्य विनोद दास जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाऍ दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें