Search
Close this search box.

पूर्वोत्तर रेलवे की ‘रेल आहार’ योजना के अंतर्गत दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर फूड एवं नाश्ते के नए स्टॉल का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ

गाजीपुर। दुल्लहपुर इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को शुद्ध, स्वच्छ और मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया तथा डॉ. ए.के. वर्मा रहे। स्टॉल का उद्घाटन राजेश मद्धेशिया और अनिल पांडे ने फीता काटकर किया। इसके बाद स्टॉल संचालक त्रिलोकी पांडे ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं यात्री उपस्थित रहे। सैकड़ों लोगों ने स्टॉल से खाद्य सामग्री खरीदकर आयोजन को सफल बनाया।

नए स्टॉल के खुलने से यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया। अब प्लेटफॉर्म नंबर दो पर भी यात्रियों को शुद्ध नाश्ता, पैकेट फूड और पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पहले इस प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की खानपान सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। स्टॉल संचालक त्रिलोकी पांडे ने बताया कि सभी खाद्य पदार्थ रेलवे के निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा तय दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया ने कहा कि यह पहल यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी और उन्हें विश्वसनीय व स्वच्छ खाद्य सामग्री मिल सकेगी। वहीं अनिल पांडे ने बताया कि दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन क्लास ‘डी’ श्रेणी का स्टेशन है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। उन्होंने रेल सरकार की इस जनहितकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर आर.के. सुमन सहित अन्य रेल कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह पहल यात्रियों की सुविधा और स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें