गाजीपुर । जनपद के मरदह थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष प्रभारी तारावती यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने व्यापक पैदल रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस बल ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

थाना अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।रूट मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सहयोग की अपील की। क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
धर्मेंद्र कुमार मरदह गाजीपुर








