Search
Close this search box.

शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल में दुसरा वार्षिक उत्सव एवं खेलकूद का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

गाजीपुर। मरदह का दूसरा वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद कार्यक्रम धूमधाम से वृहस्पतिवार को सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम अत्यंत उत्साह,ऊर्जा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।इस दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों,नृत्य,नाटक और कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में दौड़,कबड्डी, खो-खो,लंबी कूद,रिले रेस आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं,जिनमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना, उनमें आत्मविश्वास,अनुशासन,टीम भावना और खेल भावना का विकास करना रहा।विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र छात्राओं का सांस्कृतिक, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। ऐसे आयोजन हर सरकारी विद्यालयों में होने चाहिए जिससे विद्यार्थियों का सार्वगींण विकास हो।आज बच्चों ने जो अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया है निश्चित तौर पर निजी विद्यालयों को टक्कर देने वाला है।

प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती है आज परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सिद्ध कर दिया। जिला पंचायत सदस्य शशीप्रकाश सिंह ने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों,जनप्रतिनिधियों के समन्वय से यह वार्षिक उत्सव विद्यालय की शैक्षिक और सह-शैक्षिक उपलब्धियों का सुंदर प्रदर्शन है विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह एक प्रेरणादायक कदम सिद्ध होगा।

खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी,आनंद प्रकाश यादव, वेदप्रकाश पाण्डेय,सत्यवती मौर्या,माया सिंह,राजीव सिंह,राजेश भारती,रविन्द्र मौर्य, उदयभान,रजनी सिंह,राजेश चौबे आदि मौजूद रहे

गाजीपुर मरदह रिपोर्टिंग धर्मेंद्र कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें