Search
Close this search box.

बलिया में सेवानिवृत्त शिक्षकों का धरना, आठवें वेतन आयोग में शामिल करने को सौंपा गया

बलिया । में सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले 25 मार्च 2026 को मॉडल तहसील गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह ने की। धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में पेंशनरों को शामिल किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, लखनऊ को प्रेषित किया जाएगा।शिक्षकों ने राज्य कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग उठाई।

कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र मोहन तिवारी ने किया। इस दौरान धर्मनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, राजेश पांडे, अविनाश, राघवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, चंद्रमा यादव, एकराम तिवारी, गिरीश मिश्रा और विजय शंकर सिंह समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अंत में विश्वनाथ पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें